फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड मेट्रो कंपनी ने बनाए दो स्लिप रोड

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। सेक्टर-56 और गोल्फ कोर्स से आने वाले लोगों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए अब लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी। रैपिड मेट्रो के निर्माण से जुड़ी कंपनी ने वाहनों का दबाव कम करने के लिए साइबर सिटी के पास दो अलग-अलग स्लिप रोड तैयार किए हैं।
विज्ञापन

गोल्फकोर्स की ओर से एक्सप्रेसवे होकर यदि जयपुर की ओर जाना है तो लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं है। रैपिड मेट्रो के निर्माण के चलते आ रही बाधा को देखते हुए सर्विस रोड से दो और स्लिप रोड जोडे़ गए हैं। पहले लोगों को आगे पांच सौ मीटर लंबी दूरी तय करके आना पड़ता था। अब गोल्फ कोर्स रोड से आने वाले कनवर्जेज कंपनी के कोने से ही स्लिप रोड पर चढ़ सकते हैं। जो आगे निकल कर शंकर चौक फ्लाईओवर की ढलान के निकासी प्वाइंट से एक्सप्रेसवे पर आ सकते हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से शंकर चौक फ्लाईओवर के नीचे की ओर से निकलने वाले वाहनों की लेन में दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि साइबर सिटी में वाहनों के बढ़ रहे दबाव के चलते दो नए स्लिप रोड बनाए गए हैं। इससे एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
नए स्लिप रोड लाभ
: सेक्टर- 56 और गोल्फकोर्स रोड, डीएलएफ फेस वन व दो, फरीदाबाद रोड से आने वाले वाहनों के साथ एमजी रोड से आने वाले वाहन एक्सप्रेसवे से आसानी से जुड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें