फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं को जल्द मिलेगी मंजूरी

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिले के विकास में कहीं कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए योजनाओं को जल्द मंजूरी दी जाएगी। गांव के इलाके में भी शहर की तरह से सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को खेलमंत्री सुखबीर कटारिया के आवास पर पहुंचे हुए थे। इस मौके पर उन्होंने खेल मंत्री की माता भतेरी देवी और पिता भीम सिंह कटारिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गुड़गांव के गांवों में भी सेक्टर की तरह से सुविधाएं मिलेंगी। विकास के लिए कहीं भी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।
खेलमंत्री सुखबीर कटारिया की ओर से रविवार को गुड़गांव की शिव वाटिका में लोहड़ी और मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सुखबीर कटारिया ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदाता पहचानपत्र बनवाने का सभी को हक है। उन्होंने आह्वान किया कि 18 वर्ष और उससे ऊपर के लोगों का मतदाता सूची में नाम अवश्य डलवाएं। खेल मंत्री ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग घबराए नहीं। कॉलोनियां जरूर नियमित की जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, श्रम मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव जलेब खान व प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, विधायक धर्म सिंह छोकर, सीपीएस अनिता यादव, बादशाहपुर के विधायक राव धर्मपाल व नूंह के विधायक आफताब जिला परिषद अध्यक्षा कविता यादव, पार्षद सुभाष सिंगला, सीमा पाहुजा, बिंदर गुर्जर, जीसीसी के प्रधान आरएस राठी, जाट सभा के पूर्व अध्यक्ष अतर सिंह सिंधू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें