फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 26 Sep 2013 07:12 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 1,300 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें 400 से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। आसपास के हजारों लोग भी उद्योगों से अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार हासिल करेंगे।
विज्ञापन


सोहना के साथ लगते रोजका मेव में विकसित की जाने वाली आईएमटी में सड़क निर्माण का काम पूरा हो गया है। करीब 370 करोड़ रुपये की लागत से बिजली, सड़क और सीवर का प्रोजेक्ट पूरा किया गया है।

जल्द ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा। हरियाणा औद्योगिक आधारभूत संरचना निगम की ओर से इसे विकसित किया जा रहा है। मार्च 2014 तक यहां प्लाट आवंटित किए जाएंगे। एचएसआईडीसी के अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का अंतिम चरण जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


कुंडली- मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद यह सबसे अधिक फायदे वाला औद्योगिक क्षेत्र साबित होगा। केएमपी से सटा होने के कारण इस औद्योगिक क्षेत्र का हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से सीधे तौर पर जुड़ाव हो जाएगा।

एचएसआईआईडीसी के मैनेजर दिलबाग दहिया ने बताया कि काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी जाएगी। जल्द ही यहां औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें