फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को लूटने के लिए लुटेरे ने तान दिया हथियार

Fri, 03 Jan 2014 11:15 PM IST
अमर उजाला हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बदमाशों के निशाने पर अब आम जनता के साथ पुलिस भी आ गई है। आए दिन बदमाश पुलिस कर्मचारियों को भी लूटने में लगे हैं। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं पुलिस को भी अपनी जान बचाने के लिए टीम गठित करनी पड़ती है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी जगवीर खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि उटावड रोड स्थित यादव एकेडमी स्कूल के निकट चार लुटेरे मार्ग पर आते जाते वाहनों को लूट रहे थे। सूचना मिलते ही सीआईए ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम सरकारी गाड़ी की नीली बत्ती को उतार कर और लाइट बंद कर तुरंत ही वहां के लिए चल दी। गाड़ी में सवार पुलिस ने देखा की स्पीड ब्रेकर के पास बदमाशों ने सड़क पर पत्थर डाले हुए हैं। जिससे कि गाड़ी की स्पीड कम हो जाए।

सीआईए टीम ने भी गाड़ी को रोक दिया। गाडी रुकते ही एक बदमाश ने तुरंत चालक की कनपटी पर देसी पिस्तौल तान दी। दूसरे बदमाश ने लोहे की रॉड (सरिया) से पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने अपनी गाड़ी की अंदर की बत्ती जला दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही वे भागने लगे। भागते हुए बदमाशों को सीआईए टीम के जवानों ने पीछा कर धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे की रॉड व एक बाइक बरामद कर चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में चारों बदमाशों ने अपनी पहचान जिला गौतमबुद्ध नगर (यूपी) थाना जेवर के गांव मेहंदीपुर निवासी जमशेद, जाहिद, सद्दाम व नदीम बताए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 398, 401 व शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें