फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार बेची गई युवती कई बार हुई गैंगरेप की शिकार

Thu, 22 Aug 2013 11:27 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भिवानी के बहल में पढ़ाने और काम दिलाने के बहाने असम से हरियाणा लाई गई एक युवती से चार युवक पांच महीने तक सामूहिक दुराचार करते रहे। इस दौरान कथित रूप से युवती को दो बार बेचा भी गया।
विज्ञापन


युवकों से किसी तरह बचकर पीड़िता एक एनजीओ के सदस्य से मिली। उसने युवती को साथ लेकर दिल्ली के सराय रोहिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

दिल्ली पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद एक महिला एसआई और एक अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ उसे बहल थाने में भेजा। बहल पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए। मामले की जांच डीएसपी लोहारू करेंगे।

गांव का युवक और साथी लाए थे
पुलिस को दिए बयान में 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह असम के एक गांव की रहने वाली है। घर में मां के अलावा एक बहन और चार भाई हैं। वह नौंवी कक्षा तक पढ़ी है।
विज्ञापन


बीते मार्च में उनके गांव में रहने वाला करण एक अन्य मदन नामक युवक को लेकर उनके घर आया। उसने युवती को कहा कि वह उनके साथ हरियाणा चले। वे उसे वहां पढ़ाएंगे और काम भी दिलवाएंगे।

दो बार बेचा गया
बकौल पीड़िता मदन की बातों में आकर वह मां, भाई और मौसी के साथ भिवानी जिले के बुढेड़ी गांव में आ गए। गांव में मदन ने जबरन उसकी शादी इसी गांव के संदीप से करवा दी। उसने इसके एवज में 60,000 रुपये ले लिए।

इसके बाद उसके परिजन असम चले गए। संदीप इस दौरान उसके साथ दुराचार करता रहा। संदीप ने युवती को बताया कि उसे एक महीने के लिए खरीदा गया था। इस दौरान मदन युवती को कई आदमियों को बेचने के लिए दिखाता रहा।

कुछ दिन बाद मदन ने उसे भिवानी जिले के चैन्ना बड़दू गांव के बिजेंद्र को एक लाख रुपये में बेचकर मंदिर में शादी करवा दी। बिजेंद्र युवती को बंद कमरे में रखता और शराब पीकर दुराचार करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि करीब 20-25 दिन पहले बिजेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने जीजा सत्यवान के साथ भेज दिया। सत्यवान ने रास्ते में खेतों में उससे दुराचार किया और फिर अपने घर ले गया।

अगले दिन बिजेंद्र आया और उसे एक लाख में खरीदने की बात कही और जहां चाहे भेजने की बात भी कही।

घर भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
इसके बाद बिजेंद्र के एक करीबी दोस्त संजय ने भी उससे हमदर्दी दिखाकर उसे घर भेजने का झांसा देकर उसके साथ दो बार दुराचार किया। आखिर 18-19 अगस्त की रात को मौका पाकर वह वहां से फरार हो गई और एक वाहन में बैठकर भिवानी रेलवे स्टेशन आ गई।

यहां से दिल्ली के लिए ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन में एक एनजीओ चलाने वाला विष्णु खनार मिला जिसको युवती ने आपबीती सुनाई। विष्णु ने अपनी महिला सदस्यों को साथ लेकर दिल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने पीड़ित युवती को लोहारू में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिलाने के लिए पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें