फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खतरनाक जीव से पुलिस वाले भी डरे, काटने से हो जाती है मौत

Thu, 22 Aug 2013 12:04 AM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली की वादियों में स्थित फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बुधवार को एक वॉटर मिलियन लिजर्ड (जंगली छिपकली) घुस गई।
विज्ञापन


उसे पकड़ने के लिए पुलिस और वन्य जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद यह काबू में आई।

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने दोपहर लगभग एक बजे सूरजकुंड पुलिस को सूचना दी कि उनके टॉयलेट में बड़ी छिपकली घुस आई है। यह छिपकली लगभग तीन फुट की है।

तीन फुट की छिपकली की बात सुनकर पुलिस के भी कान खडे़ हो गए। पुलिस टीम मकान नंबर-1446 में पहुंची, जहां यह जंगली छिपकली घुसी हुई थी। इस बात की सूचना वन्य जीव सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर को भी दी गई।
विज्ञापन


उनके पहुंचने से पहले किसी की भी जंगली छिपकली को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई।

सूचना पाने के आधे घंटे बाद विभाग के इंस्पेक्टर डेलचंद सागर पहुंचे, जिसके बाद इस पर किसी तरह काबू पाया गया। पुलिस वाले भी डर रहे थे कि कहीं यह छिपकली उन पर न झपट पड़े। डेलचंद सागर ने इसे अपने कब्जे में लिया और कुछ देर बाद वापस पहाड़ियों में छोड़ दिया।

काटने से हो जाती है मौत
वन्य जीव सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर डेलचंद सागर ने बताया कि यह कॉलोनी पहाड़ियों में स्थित है। अरावली के जंगलों में कई तरह के जानवर रहते हैं, जोकि भोजन की खोज में भटकते हुए कई बार आबादी की तरफ आ जाते हैं।
विज्ञापन


संभावना है कि जंगली छिपकली भी भोजन की खोज में आई होगी। यह बेहद खतरनाक होती है। इसके काटने से आदमी की मौत हो जाती है। इसके आबादी से बाहर आने का मामला पहली बार प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें