हरियाणा में कंप्यूटर प्रोफेशनलों ने मंगलवार को लंबित मांगे पूरी करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रधान रविराज और जिला सचिव नरदेव आर्य ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी कंप्यूटर प्रोफेशनलों को नियमित किया जाए।
इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक विभाग चंडीगढ़ की ओर से केवल आईटी सोसायटी पर हारट्रोन के माध्यम से सीईटीसी टेस्ट लेने के विरोध में ट्रेजरी हेड लागू करना, प्रोफेशनल्स पर पदानुसार टेक्निकल ग्रेड लागू करना, प्रति वर्ष वेतनमान में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी करना, ईएसआई, ईपीएफ लागू करना और वर्तमान में कार्यरत किसी भी कर्मचारी को उनके पदों से न हटाना उनकी प्रमुख मांगे हैं।
जिला प्रधान रविराज परमार ने कहा कि 20 अक्तूबर को पंचकूला में हजारों की संख्या में कंप्यूटर प्रोफेशनल संसदीय सचिव रामकिशन गुज्जर आईटी विभाग के निवास पर प्रदर्शन करेंगे।
राज्य प्रधान हवासिंह ने कहा कि आईटी विभाग की ओर से लगाई गई शर्तें जिसमें हारट्रोन के माध्यम से सीईटीसी टेस्ट लेने के निर्देश हैं कंप्यूटर प्रोफेशनल के साथ भेदभाव किया है।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ, हरियाणा कलेरिक्ल स्टाफ व मिनिस्ट्रियल स्टाफ पंजाब के समान वेतनमान के लिए दो अक्तूबर को वित्तमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान दिनेश कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार, ललित, श्री भगवान, अनिल कुमार, मुकेश सिहाग, सुरेंद्र, भूपेश कुमार, नीरज वर्मा, संदीप सैनी मौजूद थे।