फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-बेटा गए थे बाहर और महिला के साथ हुआ हादसा

Tue, 01 Oct 2013 09:11 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला थाना के अंतर्गत दहकौरा रोड पर एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने शक जाहिर किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार खेड़ी सांपला निवासी सरिता पत्नी सुनील कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब सुनील कुमार घर पहुंचा तो उसने देखा कि सरिता के हाथ-पैर बंधे हुए है और उसका शव फंदे पर लटका हुआ है। यह देख सुनील ने शोर मचा दिया। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

सुनील ने पुलिस को बताया कि वह काम से बाजार गया था और उसका आठ साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि सरिता फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके बहादुरगढ़ से परिवार वाले सांपला पहुंचे। मृतका के पिता सूबे सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि सरिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने सरिता के पति से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें