फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व धमकी देने के आरोप में चार दर्जन नामजद

Fri, 29 Nov 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते गांव उटावड़ में एक पक्ष के चार दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति के परिवार के चार लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हथीन थाना पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पुलिस ने उटावड़ निवासी खुर्शीद के बयान पर गांव के ही निवासी कासम, फारूक, आसम, नूरदीन, सलीम, जाकिर, माकिर, जाविद, साजिद, हाकम, जैकम, शौकत, सहरू, फस्सर, उम्मर, आमीन, इन्नस, अरशद, जुबैर, अमरू, साहुन, अकबर, कय्युम व शहीद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पीड़ित खुर्शीद का आरोप है कि पुराने एक मुकदमे में राजीनामा करने की नीयत से 23 नवंबर को आसू व कासम ने अपने अन्य साथियों सहित उनके (खुर्शीद) भतीजे अरशद पर कातिलाना हमला कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस चौकी उटावड़ में की हुई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते 26 नवंबर को दोबारा 50-55 लोग में हाथों में लाठी, बंदूक, फरसा, ईंट व पत्थर लेकर उनके घर पर आ गए और हमला कर दिया। हमलावरों ने झगड़े में गोली भी चलाई। झगड़े में अरशद, अकबर, साजिद व मौसिम को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें