फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी के पास से सिम और मोबाइल फोन मिला

Mon, 06 Jan 2014 08:43 AM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भोंडसी जेल में शनिवार को हुई छापेमारी के दौरान एक कैदी के पास से एक मोबाइल फोन और टूटा हुआ सिमकार्ड मिला। जेल प्रबंधन ने कैदी के खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। जेल अधिकारी आरके हुड्डा ने शनिवार को जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्थान के जुरहेड़ा निवासी हनीफ के पास से टीम को एक मोबाइल फोन और एक टूटा हुआ सिमकार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने कई बैरक का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के आदेश दे दिए हैं। जेल प्रबंधन ने तुरंत भोंडसी थाना पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। इसको लेकर अब पुलिस आरोपी कैदी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें