फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: बृजेंद्र सिंह उचाना से लड़ेंगे चुनाव; पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले- मैं करूंगा पैरवी

Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद की उचाना सीट से बृजेंद्र सिंह कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। यह एलान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को किया है। उन्होंने उचाना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह बृजेंद्र सिंह के लिए हाईकमान से पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर युवा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने की।

विज्ञापन


इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने मंच से कहा कि देश की जनता गांधी परिवार से स्नेह रखती है। परिवारवाद की बात करने वाले जो लोग हैं उनको इस चीज का डर रहता है कि अगर गांधी परिवार के साथ लोगों का जुड़ाव बढ़ गया तो उनकी राजनीति खतरे में पड़ सकती है। इसलिए भाजपा के लोग बार-बार परिवारवाद का बयान देते हैं। 

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उचाना से बृजेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने पर किसी तरह का संशय नहीं है। वह अपने 5 से 7 मजबूत साथी को टिकट दिलवाने के लिए कांग्रेस हाईकमान के सामने पैरवी करेंगे। आज प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। प्रदेश के 70 प्रतिशत से अधिक मतदाता भाजपा के खिलाफ हैं। समाज में ऐसी भी शक्तियां हैं, जो समाज को धर्म, जाति के नाम पर बांटने का काम करती है। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसी शक्तियों से मुकाबला करें। हमारी सबसे बड़ी पहचान भाईचारा है। इसमें सारी जातियां मिलकर रहती है।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा सोच के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं को अधिकार दिलाने का काम किया। इस अवसर पर सज्जन सिंह, राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, जयभगवान एडवोकेट, शिवनारायण शर्मा, राममेहर, डॉ. राजेश श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन चौधरी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें