विदेशी पर्यटक ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद सुखद और आरामदायक रहा। उन्होंने रोडवेज स्टाफ की मित्रवत सेवा की तारीफ की और कहा कि भारत में जितने भी सार्वजनिक परिवहन का उन्होंने उपयोग किया उनमें हरियाणा रोडवेज की बस उन्हें सबसे पसंद आई।
हरियाणा रोडवेज की बस सेवा अब देश ही नहीं बल्कि विदेशियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है। कनाडा की पर्यटक मैरी ने शुक्रवार को दादरी रोडवेज डिपो की बस में झुंझुनू से नई दिल्ली तक की यात्रा करते हुए रोडवेज स्टाफ और बस की सुविधाओं की सराहना की और इसे भारत की सबसे बेहतरीन बस सेवा करार दिया।
विज्ञापन
साढ़े छह घंटे की सुखद यात्रा
भारत भ्रमण पर आईं कनाडा की मैरी ने शुक्रवार को राजस्थान के झुंझुनू से हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो की बस में नई दिल्ली तक का सफर तय किया। बस के परिचालक संदीप शर्मा ने बताया कि बस सुबह 10 बजे झुंझुनू से चली थी और दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे दिल्ली आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर पहुंची। परिचालक संदीप शर्मा ने जब विदेशी पर्यटक से हरियाणा रोडवेज की बस में यात्रा के उनके अनुभव के बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा।
तेज और आरामदायक यात्रा की सराहना
विदेशी पर्यटक ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद सुखद और आरामदायक रहा। उन्होंने रोडवेज स्टाफ की मित्रवत सेवा की तारीफ की और कहा कि भारत में जितने भी सार्वजनिक परिवहन का उन्होंने उपयोग किया उनमें हरियाणा रोडवेज की बस उन्हें सबसे पसंद आई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
परिचालक संदीप शर्मा ने मैरी के साथ हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जो एक दिन में दो लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा गया और वायरल हो गया।