फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म करके किया जबरन शादी

Sun, 08 Dec 2013 08:16 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सारन क्षेत्र की एक लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने और मंदिर में जबरन शादी करने का मामला सामने आया है। डबुआ कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बीकॉम की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि 28 नवंबर का जब वह अपने घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, तभी एक युवक उसे कुछ सुंघाकर अपने साथ ले गया। उसने लड़की को रोहित के हवाले कर दिया। जहां वह लड़की को अपने गांव देवरिया ले जाकर दुष्कर्म किया और दो-तीन दिन बाद मंदिर में जबरन शादी कर ली।
विज्ञापन


गांव वालों ने लड़की को जबरन लाने की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर पीड़िता ने सारी दासतां सुना दी। पीड़िता ने पुलिस को अपने पिता का नंबर भी दिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो वे अगले देवरिया पहुंच गए। आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें