फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग

Sun, 29 Sep 2013 11:34 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के नगूरां गांव में शनिवार रात चोरों ने पशु चोरी का प्रयास किया। इसी बीच मकान मालिक की नींद खुल जाने पर फायरिंग करते चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
शनिवार रात बारह बजे पशु चोर गिरोह ने नगूरां गांव निवासी राजकुमार के घर में बंधी दो भैंसों को खोलकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आवाज सुनकर गली में सो रहे उसके भाई बलबीर की नींद खुल गई और उसने पशु तस्करों का पीछा किया।

पशु तस्करों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बलबीर ने आसपास के लोगों को जगाया और फिर ग्रामीण पशु चोरों की तरफ भागे।
विज्ञापन


इसी बीच चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस को दी शिकायत राजकुमार ने बताया कि पशु तस्कर अपने साथ दो वाहन लेकर आए थे।
विज्ञापन


इसमें से एक वाहन बधाना रोड पर खड़ा किया गया था जबकि दूसरा गली में ही खड़ा किया गया था ताकि वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सके।

नगूरां चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें