फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल शॉप पर फायरिंग: दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, मची अफरा-तफरी

Tue, 05 May 2026 07:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अचानक दुकान पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मेडिकल शॉप पर फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर की लालचंद कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेडिकल की दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय दुकान के अंदर मालिक अनिल और उनके पार्टनर हरीश काम कर रहे थे। गनीमत रही कि दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अचानक दुकान पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। दुकान पर लगे स्टील के दरवाजे पर भी गोली लगने के स्पष्ट निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें