फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड के बेटे पर गोली चलाई

Sat, 23 Nov 2013 08:30 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मालिबू टाउन में शुक्रवार को घर के नाबालिग नौकर ने मेड के बेटे पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर थाना पुलिस रिवॉल्वर को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन


मालिबू टाउन में रहने वाले संजीव सेहरावत का लेबर कांट्रेक्ट का काम है। वह अपने काम से परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। घर में नाबालिग नौकर और मेड का नाबालिग बेटा था, जबकि मेड कहीं गई हुई थी।

इसी दौरान अलमारी में रखी रिवॉल्वर को निकालकर नाबालिग नौकर ने मेड के बेटे पर चला दी। गोली उसकी दाहिनी आंख पर लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने रिवॉल्वर अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के अनुसार, संजीव के रिवॉल्वर का लाइसेंस हिसार से बना हुआ है। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा है कि उसकी रिवॉल्वर आलमारी में रखी हुई थी। बच्चों ने कैसे निकाल ली उसे पता नहीं है।

उसने रिवॉल्वर में पांच गोलियां लोड कर रखी थीं, जिसमें से एक गोली चली है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच चल रही है। घायल का बयान आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें