फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवाड़ी में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, ऑयल टैंकर में हुआ ब्लास्ट; दो कर्मी झुलसे

Thu, 04 Jun 2026 06:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवाड़ी (रेवाड़ी)

सार

हरियाणा के भिवाड़ी में दो फैक्ट्रियों में आग लगने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। एक फैक्टरी की छत पर रखे ऑयल टैंकर में विस्फोट होने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पास स्थित दूसरी फैक्टरी तक फैल गई। घटना में दो कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत रामको मेटल कंपनी की छत पर रखे ऑयल टैंकर में हुए ब्लास्ट से हुई। विस्फोट के बाद टैंकर से निकला तेल तेजी से आसपास फैल गया और समीप स्थित अल्शोक एलएलपी कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दोनों फैक्ट्रियों से धुएं के घने गुबार उठने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अल्शोक एलएलपी कंपनी के कर्मचारी रवि रोघा ने बताया कि आग पड़ोस की फैक्टरी के तेल टैंकर में विस्फोट होने के बाद फैली। घटना के समय कंपनी के अंदर तीन-चार महिला कर्मचारियों सहित कई पुरुष कर्मचारी काम कर रहे थे। आग फैलते ही कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। अधिकांश कर्मचारियों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया, जबकि कुछ कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए कंपनी की पिछली दीवार फांदकर बाहर निकलने का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन


रामको कंपनी में लोहे की परत का निर्माण किया जाता है, जबकि अल्शोक एलएलपी कंपनी कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार करती है। आग लगने से दोनों इकाइयों में रखे कच्चे माल और अन्य सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। भिवाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें