फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में आर्यसमाजियों पर फायरिंग, तीन मरे

Mon, 13 May 2013 08:55 AM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलोक आश्रम पर रविवार को कब्जा रोकने को लेकर आर्य समाजी पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन


बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज के बाद फायरिंग की, जवाब में भीड़ ने भी पथराव के बाद फायरिंग की।

हिंसक झड़प में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 पुलिसकर्मियों सहित सौ से अधिक लोग घायल हो गए।

भीड़ ने रोडवेज की तीन बसों, एक एंबुलेंस, एक टाटा सूमो, तीन ट्रैक्टरों के अलावा अंग्रेजी शराब के एक ठेके को आग के हवाले कर दिया।

जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए सीआरपीएफ की पांच कंपनियों को बुला लिया है।

सतलोक आश्रम के संचालक संत रामपाल द्वारा वर्ष 2006 में स्वामी दयानंद के खिलाफ टिप्पणी की गई थी, इसी को लेकर आर्य समाजी नाराज थे। आर्य समाजी आश्रम पर कब्जे की योजना एक दिन पहले बना ली थी।

पूर्व निर्धारित योजनानुसार रविवार को भारी संख्या में आर्य समाजी गांव करौंथा में सुबह करीब सात बजे सतलोक आश्रम की तरफ कब्जे के लिए बढे़ तो आश्रम के आगे तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने वहां खड़ी हरियाणा रोडवेज की एक बस को आग लगा दी। इसे लेकर आर्य समाजियों और पुलिस में तनातनी हो गई और देखते ही देखते भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद बेकाबू भीड़ पुलिसकर्मियों से भिड़ गई।

उपद्रवियों से घिरे पुलिसकर्मियों ने स्थिति से निपटने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में भीड़ में शामिल लोगों ने भी फायरिंग की। सतलोक आश्रम से भी फायरिंग की सूचना आते ही भीड़ और उग्र हो गई।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान शाहपुर (पानीपत) निवासी युवक व आर्य समाजी संदीप व करौंथा निवासी महिला प्रमिला की गोली लगने से मौत हो गई।

गुस्साई भीड़ ने रोडवेज की तीन बसों, एक एंबुलेंस, एक टाटा सूमो, तीन ट्रैक्टरों के अलावा अंग्रेजी शराब के एक ठेके को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

दोपहर बाद तक पुलिस व उपद्रवियों के बीच संघर्ष जारी रहा। पीजीआई व सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों में आठ की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें