फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलने से पहले ही मूंद दी गई मासूम की आंखें

Thu, 17 Oct 2013 09:35 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में शहर के सेक्टर-6 के पास से गुजर रही एक माइनर में एक नवजात भ्रूण मिला है। वीरवार सुबह ताऊ देवी लाल पार्क में घूमने आए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर में भ्रूण को माइनर के पानी से बाहर निकाला और शहर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमाटम के लिए भिजवा दिया। इस घटना के बाद लोगों में काफी रोष बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भ्रूण पानी में होने की वजह से पूरा फूला हुआ था। इस बारे में शहर थाना प्रभारी रणधीर दहिया का कहना कि पुलिस ने मामला दर्ज कर भ्रूण को जांच के लिए भेज दिया है। डाक्टरी जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें