भिवानी रोड पर शनिवार देर रात को बाप और बेटे ने एक कार चालक की अपनी फैक्टरी में ले जाकर धुनाई कर डाली। मारपीट का कारण आरोपियों की कार की दूसरे कार चालक के साथ भिड़ंत को बताया जा रहा है।
पुलिस ने पीड़ित कार चालक की शिकायत पर भिवानी रोड निवासी राजेश और उसके पिता सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सैमाण पुट्ठी हिसार निवासी सुभाष ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार देर रात वह इनोवा लेकर भिवानी रोड से जा रहा था। उसी दौरान इंडिगो कार से उसकी गाड़ी भिड़ गई।
जिस पर इंडिगो सवार भिवानी रोड निवासी राजेश और उसका पिता सुभाष उसे जबरन बुढ़ा बाबा बस्ती स्थित उनकी फैक्टरी में ले गए और मारपीट की। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर भिवानी रोड निवासी राजेश और सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।