हरियाणा के गुड़गांव में सास और पुत्रवधू ने एकजुटता दिखाते हुए 52 वर्षीय एक व्यक्ति को जेल भिजवा दिया। उस व्यक्ति पर अपनी पुत्रबधू से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन
सास और पुत्रवधू की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
बताते हैं कि बादशाहपुर की एक युवती के पति का दो साल पहले देहांत हो गया था। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। आरोप है कि उसका ससुर उस पर बुरी निगाह रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी।