फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होटल में हिस्सेदार नहीं बनाया तो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर होटल में हिस्सेदार न बनाने पर रंजिश के चलते स्कॉर्पियो गाड़ी में आए युवकों ने संचालक को पीटा। संचालक को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने योग नगर निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के बयान पर गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी विजय बिश्नोई और हांसी निवासी कृष्ण गुज्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पवन कुमार उर्फ चिंटू ने बताया कि तीन माह से सिरसा रोड पर सिल्वर स्पून के नाम से होटल चला रहा हूं। आरोप है कि 14 मई की रात को 11 बजे अपने होटल से घर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। इस दौरान दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक क्रेटा कार आई और आगे लगाकर रोक लिया। इस दौरान तीन-चार युवक गाड़ी से उतरकर नीचे आए और जब गाड़ी का शीशा नीचे करके देखा तो भोड़िया बिश्नोईया निवासी विजय बिश्नोई व हांसी निवासी कृष्ण गुज्जर शामिल थे। युवक उसे गंदी-गदी गालियां देने लग गए। दोनों को गालियां देने से मना किया तो दूसरी गाड़ी से 3 से 4 युवक उतरकर आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि उसने होटल किराए पर लिया हुआ है, आरोपी विजय बिश्नोई ने होटल में हिस्सेदार बनाने के लिए कहा था लेकिन मना कर दिया गया। इसी रंजिश में आरोपी विजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें