फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिपो पर गर्मी में भेजा बाजरा, बांटना शुरू हुआ तो बदला फैसला, अब सिर्फ मिलेगा गेहूं

विज्ञापन
फतेहाबाद में डिपो पर पहुंची गेहूं की सप्लाई।
विज्ञापन
फतेहाबाद। राशन डिपो पर इस बार भी गेहूं के साथ बाजरा की सप्लाई भेज दी गई। लाभार्थियों को गेहूं के साथ एक किलो से लेकर 15 किलो तक बाजरा देने की तैयारी थी। पीओएस मशीनों पर स्टॉक भी अपडेट कर दिया गया। लेकिन डिपो धारकों ने बुधवार को राशन बांटना शुरू किया तो विभाग ने अचानक मशीनों से बिना सूचना बाजरा का स्टॉक हटा दिया। इसको लेकर डिपो धारकों में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने सूचना दी कि आगामी आदेश तक राशन बांटना बंद कर दें। अब विभाग ने पात्रों को गर्मी के सीजन को देखते हुए बाजरा न देने का फैसला लिया है और उसकी जगह गेहूं ही मिलेगा। इसको लेकर मशीनों में स्टॉक भी अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग के नए फैसले के मुताबिक एएवाई कार्ड धारकों को 35 किलो गेहूं और बीपीएल परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से गेहूं दिया जाएगा। जबकि विभाग ने मशीनों में पहले एएवाई को 20 किलो गेहूं और 15 किलो बाजरा प्रति राशन कार्ड व बीपीएल को 4 किलो प्रति सदस्य गेहूं और एक किलो बाजरा प्रति सदस्य जारी किया था। जिले में 365 डिपो हैं और करीब 184480 राशन कार्ड हैं और 726824 सदस्यों को राशन मिल रहा है। हालांकि राशन डिपो पर भेजे गए बाजरा और इसकी जगह गेहूं के स्टॉक को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। संवाद
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने
जिले में डिपो और कार्ड धारकों की स्थिति
जिले में राशन डिपो : 365
कुल राशन कार्ड : 184480
कुल सदस्य : 726824
एएवाई कार्ड : 16645
कुल सदस्य : 58171
एबीपीएल कुल कार्ड : 167835
कुल सदस्य : 668653
सर्दी में बंटना शुरू हुआ था बाजरा, अप्रैल में भी दिया गया
सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही डिपो पर लाभार्थियों को बाजरा दिया गया। लाभार्थियों को शुरूआत में साढ़े 3 किलो से 4 किलो तक प्रति सदस्य बाजरा दिया गया। अप्रैल माह में भी लाभार्थियों को गेहूं में कटौती कर डेढ़ किलो बाजरा दिया गया। विभाग की तरफ लाभार्थियों को दो लीटर तेल और चीनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

कोट
राशन डिपो पर लाभार्थी आ रहे थे वह गर्मी में बाजरा को लेकर एतराज कर रहे थे। इसके चलते विभाग ने गेहूं देने का ही फैसला लिया है, जो कि सही फैसला है।
- शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन
कोट
बाजरा को लेकर अभी स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं। हालांकि ये जरूर है कि गर्मी में बाजरा देना देना ठीक नहीं है। जिन डिपो पर बाजरा की सप्लाई पहुंच चुकी वहां से कैसे वापस उठान होगा और उसकी जगह गेहूं भेजा जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार तक निर्देश जारी हो सकते हैं।
- विनीत जैन, डीएफएससी

बाजरा का विकल्प हटा दिया गया है : इंस्पेक्टर
डिपो पर पहले बाजरा भेजा गया था। लेकिन अब फैसला लिया गया है कि सिर्फ गेहूं ही दिया जाएगा। बाजरा का विकल्प हटा दिया गया है। जो डिपो पर बाजरा का स्टॉक है इसको लेकर अभी निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन

- नरेश दूहन, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें