फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 ग्राम अफीम के साथ युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए टीम ने एक युवक को 410 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी की पहचान प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई हैआरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए टीम भूना रोड पर गश्त कर रही थी कि एक युवक प्रीत विहार कॉलोनी की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और उसे काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 410 ग्राम अफीम बरामद हुई। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस की टीम ने सुरेंद्र को 410 ग्राम अफीम सहित काबू किया था, पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद भी नशा करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें