फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव : कोलाज प्रतियोगिता में एमएम पीजी कॉलेज प्रथम

विज्ञापन
युवा महोत्सव के दौरान रंगोली बनाती छात्रा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के युवा कल्याण विभाग की ओर से फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे 8वें युवा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कई प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। यूथ फेस्टिवल को लेकर कॉलेज में काफी चहल-पहल रही और विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। ‘चलो, इस धरती को रहने योग्य बनाएं’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में साहित्यिक और ललित कला के अब तक हुए मुकाबलों में फतेहाबाद के एमएम कॉलेज का दबदबा नजर आया।
विज्ञापन

एमएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि कोलाज प्रतियोगिता में एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद प्रथम व शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा द्वितीय रहा। काव्य संगोष्ठी में एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद प्रथम, शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन अहरवां द्वितीय रहा। एलोक्यूशन मुकाबले में भी एमएम पीजी कॉलेज प्रथम व नेशनल कॉलेज सिरसा द्वितीय रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेशनल कॉलेज सिरसा प्रथम व शाह सतनाम जी ब्वॉयज कालेज सिरसा द्वितीय रहा। रंगोली में एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन फतेहाबाद प्रथम व श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय द्वितीय रहा। ऑन दि स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज टोहाना प्रथम व जननायक चौ. देवीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सिरसा द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें