फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर पर नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टूकलां में बुधवार देर शाम को नहर पर नहा रहा एक युवक डूब गया। युवक अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। युवक के डूबने की सूचना के बाद गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक उसका आता पता नहीं चला है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक भट्टूकलां का रहने वाला 17 वर्षीय हैप्पी अपने साथियों के साथ मेहुवाला हेड से निकलने वाली फतेहाबाद ब्रांच नहर में नहाने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ दर्जन युवक नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में हैप्पी बह गया। उसे बहता देख कर अन्य युवक नहर से तुरंत बाहर आ गए। उसे बचाने के लिए शोर मचाया गया, इसके बाद परिजनों में पुलिस को सूचित किया गया। गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवक की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें