फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हथियार लेकर गैरेज में घुसे युवक, मारपीट कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के योग नगर में हथियार लेकर गाड़ी सवार युवक गैरेज में घुस गए। यहां पर युवकों ने पिस्तौल दिखाकर मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में शहर पुलिस ने गांव बनगांव निवासी शमशेर सिंह के ब्यान पर आरोपी गांव बनावाली निवासी राहुल उर्फ डोगर, दैयड़ निवासी मुकेश कसवां, अनिल कसवां के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत कई धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बनगांव निवासी शमशेर ने बताया कि उसने योग नगर में श्याम गैरेज वर्कशॉप खोल रखी है। वीरवार को वर्कशॉप में काम कर रहा था। इस दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर 7 से 8 युवक आए। आरोप है कि आरोपी राहुल उर्फ डोगर के पास बंदूक गांव दैयड़ निवासी मुकेश कसवां के पास पिस्तौल थी। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट शुरू की दी और गले से सोने की चेन व 7500 रुपये की नकदी निकाल ली। आरोपियों ने हथियारों से मारपीट की और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें