फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अब पीपीपी में जुड़ सकेगा नवविवाहिता का नाम, मर्ज का नया विकल्प आया

Fri, 05 Apr 2024 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पहले पत्नी का नाम जुड़वाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य था, अनिवार्यता समाप्त होने से फतेहाबाद जिले में करीब ढाई हजार नवविवाहिताओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार पहचान पत्र में अब नव विवाहित पत्नी का नाम पति के साथ जुड़ सकेगा। पहले महिला का नाम पति के साथ जोड़ने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य था, अब पोर्टल पर इसकी अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। परिवार पहचान पत्र पोर्टल में मर्ज का नया विकल्प आया है, जिसके तहत पत्नी का नाम उसके पति के साथ जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र में पहले पत्नी का नाम पति के साथ नहीं जुड़ पा रहा था। कई मामलों में तो महिलाओं के नाम के आगे उनके पिता का नाम आ रहा है। इसका मुख्य कारण यह था कि अगर पत्नी का नाम पति के साथ जोड़ना है तो परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर पति व पत्नी का मैरिज सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य था।

जिले में कई नवविवाहिताएं ऐसी हैं, जिनका नाम अपने पति के साथ नहीं जुड़ पा रहा था। ऐसे में उनको मैरिज सर्टिफिकेट व अन्य कागजात तैयार करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन अब पोर्टल पर इसका हल निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर मर्ज के नाम से नया विकल्प आ गया है। जिसके तहत मैरिज सर्टिफिकेट की अनिवार्यता समाप्त करते हुए इस विकल्प के आधार पर पत्नी का नाम पति के साथ जुड़ जाएगा। इससे जिले के करीब ढाई हजार नवविवाहिताओं को फायदा होगा।

पहले नई आई दुल्हन का नाम परिवार पहचान पत्र में जोड़ने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य था, लेकिन अब मर्ज नाम से नया विकल्प आया है। जिसके तहत पत्नी का नाम पति के साथ जुड़ जाएगा और मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। -राजकुमार, सीएससी सेंटर संचालक।
विज्ञापन


पीपीपी में लगातार बदलाव आते रहते हैं। इन बदलावों से लोगों को अब परिवार पहचान पत्र में काफी सहूलियत भी मिल रही है। -शिल्पा, डीएम, सीएससी सेंटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें