जाखल। जाखल खंड के गांव करंडी में युवक ने मानसिक परेशानी के चलते खुद को आग के हवाले कर लिया। पड़ोसियों व परिवारजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाकर कर बचाने का प्रयास किया। मगर इलाज के दौरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय वकील सिंह ने 24 मार्च की सुबह जब घर में कोई नहीं था, तब खुद को आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग घर आए और उसे टोहाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। मगर सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वकील सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी रोहतक से दवाई चल रही थी। मृतक के एक 10 वर्ष की लड़की है जबकि एक पुत्र गोद लिया हुआ है। कुलां चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद