फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चावल ब्रोकर को रूकवा कर की फायरिंग, तीन युवक कार लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड पर दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर तीन बाइक सवार युवकों ने कार सवार चावल ब्रोकर से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीन युवकों ने गाड़ी सवार युवक मोनू से पहले रास्ता पूछा। उसके बाद उसकी आंखों में मिर्च गिरा दी। फिर युवक पर फायरिंग की गई। एक गोली युवक के हाथ पर लगी। इसके बाद तीनों बाइक सवार युवक कार छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

चावल ब्रोकर मोनू का आरोप है कि उसकी गाड़ी में 11 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी और दो मोबाइल फोन थे। चावल ब्रोकर को गंभीर हालत में टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, मामला संदेहास्पद होने के कारण पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा निवासी चावल ब्रोकर मोनू ने बताया कि वह रतिया रोड होते हुए कुलां-जाखल की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह निजी स्कूल के पास गाड़ी खड़ी करके किसी साथी का इंतजार करने लगा, उस साथी से पेमेंट लेनी थी। इतने में ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और उससे रास्ता पूछने लगे। जैसे ही उसने कार का दरवाजा खोला तो युवकों ने उस पर मिर्च फेंक दी और उसे दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग की। उसके दायें हाथ पर गोली लगी।
कोट
मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। घायल मोनू के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उसके द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें