फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आर्केस्ट्रा संचालक से मांगी रंगदारी गोली लगने से युवक हुआ घायल

Thu, 13 Feb 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। मंगलवार देर रात्रि को शहर के वार्ड 12 शिमलापुरी कॉलोनी में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पांच युवक आर्केस्ट्रा संचालक से हथियारों से लैस होकर रंगदारी मांगने आए थे। इसी दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से घायल हो गया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वहां से भी उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। युवक के पीठ में गोली लगी है। शहर पुलिस ने शिमलापुरी कॉलोनी निवासी आर्केस्ट्रा संचालक हरमिंद्र सिंह उर्फ हांडी की शिकायत पर पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। घायल से पूछताछ और बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी।
पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात्रि को अपने घर पर बैठा था तो इसी दौरान शहर निवासी विकास उर्फ ठाकुर, जगजीत सिंह उर्फ जीतू निवासी नंगल, कृष्ण कुमार निवासी चंदोकलां, हरकृष्ण निवासी एमपी सोतर, साहिल निवासी हिसार हथियारों सहित स्कॉर्पियो में सवार होकर उसके घर आए और 10 हजार रुपये मांगने लगे। आरोप है कि उन्होंने पिस्तौल दिखाकर कहा कि अगर कल तक रुपये न दिए तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त युवक गाड़ी में सवार होकर चले गए। वहीं सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि इस दौरान विकास उर्फ ठाकुर एक बाइक पर सवार होकर वहां से अलग चला गया और अन्य चारों युवक गाड़ी में बैठकर भूना रोड पर चले गए और गाड़ी को साइड में लगाकर शराब पीने लगे। इस दौरान जहां जगजीत सिंह उर्फ जीतू और हरकृष्ण गाड़ी के आगे की सीट पर व साहिल और कृष्णा पीछे गाड़ी की सीट पर बैठे बातें कर रहे थे।
तभी पीछे वाली सीट पर बैठे साहिल के हाथ में पिस्तौल से गोली चल गई जो गाड़ी की सीट को चीरकर आगे बैठे जगजीत उर्फ जीतू की पीठ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गाड़ी में सवार उसके अन्य साथियों ने घायल जगजीत को शहर के नागरिक अस्पताल में करवाया और वहां से भाग गए।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम भी नागरिक अस्पताल में पहुंची तब तक घायल जगजीत की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें