फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर इंप्लाइज कॉलोनी के मोड़ पर रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में ले आई।
युवक अविवाहित था और ट्रक पर सहायक के तौर पर काम करता था। जानकारी के अनुसार इंप्लाइज कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक सुनील पुत्र रमेश कुमार का रविवार दोपहर बाद शव अचानक इंप्लाइज कॉलोनी के मोड़ पर एक बेंच पर पड़ा हुआ था। जब लोगों ने सुनील का शव देखा तो उसके परिजनों को सूचित कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक सुनील का भाई दीपक व अन्य परिजन, सिटी थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मृतक सुनील का भाई दीपक व अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील एक ट्रक पर सहायक के तौर पर काम करता है। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ पंजाब में गया हुआ था और दोपहर बाद में सूचना मिली कि सुनील का शव कॉलोनी के मोड़ पर एक बेंच पर पड़ा हुआ है।
इसके बाद सूचना मिलने पर सिटी थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम को सूचित किया और सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज डॉक्टर जोगिंदर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। एक युवक की लाश की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें