फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बचपन के सपनों ने छू लिया सफलता का आसमान

Fri, 13 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
छात्र, गुरसिमरन
विज्ञापन
टोहाना। उम्र की सीमाएं जब हौसले के सामने छोटी पड़ जाती हैं तो बचपन के सपने भी बड़ी उपलब्धियों का रूप लेने लगते हैं। खेल के मैदान में पसीना बहाने वाले टोहाना के चार नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी लगन और अनुशासन से यह साबित किया है कि सफलता के लिए उम्र नहीं बल्कि जुनून मायने रखता है।
विज्ञापन

किसी ने स्केटिंग के पहियों पर अपनी पहचान बनाई तो किसी ने क्रिकेट की पिच पर हुनर दिखाया। वहीं मुक्केबाजी के रिंग में भी अपनी ताकत का लोहा मनवाया। बाल दिवस पर इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उन बच्चों के लिए प्रेरणा हैं जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं। परिवार का सहयोग और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन इनकी सफलता की राह को लगातार मजबूत कर रहा है। संवाद

पहियों पर सफलता की इबारत लिख रहा हरजाप
गांव ठरवी निवासी 13 वर्षीय हरजाप सिंह सेंट जोसेफ स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। महज दो साल पहले शुरू हुआ रोलर स्केटिंग का सफर अब जिला स्तर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंच चुका है। हरजाप ने अगस्त 2025 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रजत और नवंबर 2025 में कांस्य पदक जीता। अगस्त 2026 में ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कोच धीरज शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हरजाप को बचपन से ही स्केटिंग का शौक रहा है। पिता बलजिंदर सिंह किसान हैं और माता अमनदीप कौर हैं। परिवार लगातार उसका हौसला बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

-
क्रिकेट की पिच पर लक्ष्य के बुलंद इरादे

श्रीराम ग्लोबल स्कूल की आठवीं कक्षा के छात्र लक्ष्य बालू ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा से टोहाना को पहचान दिलाई है। पिछले दो वर्षों से अभ्यास कर रहे लक्ष्य ने प्रदेश स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के बाद मोगा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उन्होंने अपनी खेल क्षमता दिखाई। कोच दीपक सैनी के मार्गदर्शन में लक्ष्य विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में लगातार निखार ला रहे हैं। कोच के अनुसार, उनमें खेल की समझ और दबाव में संयम बनाए रखने की अच्छी क्षमता है। पिता पंकज बालू और माता मनेश रानी भी लक्ष्य को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
-
गुरसिमरन ने स्केटिंग ट्रैक पर साधा स्वर्णिम लक्ष्य
गांव ललोदा निवासी गुरसिमरन सिंह ने रोलर स्केटिंग में लगातार मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। श्रीराम ग्लोबल स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र गुरसिमरन पिछले चार से पांच वर्षों से इस खेल का अभ्यास कर रहे हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। इसके बाद पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कोच धीरज शर्मा के मार्गदर्शन में वह नियमित अभ्यास कर रहे हैं। पिता मनजीत सिंह और माता हरमीत कौर उसकी उपलब्धियों से उत्साहित हैं और आगे बढ़ने के लिए उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।

सहजवीर के मुक्कों में दम, इरादों में जीत
गांव अमानी निवासी 12 वर्षीय सहजवीर सिंह ने बॉक्सिंग रिंग में अपनी मेहनत से कम उम्र में ही खास मुकाम बनाया है। सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल की छठी कक्षा के छात्र सहजवीर चार वर्षों के अभ्यास में तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीत चुके हैं। अंडर-14 आयु वर्ग के 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए उन्होंने 2026 की स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य, नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में स्वर्ण, सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और एसजीएफएफआई नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। पिता जगतार सिंह, माता जसबीर कौर और बहन खुशी उसका हौसला बढ़ाते हैं।

छात्र, गुरसिमरन

छात्र, गुरसिमरन

छात्र, गुरसिमरन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें