फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रंगोई नाले पर रिंग बांध मजबूत करने का काम कर रहे मजदूर

Fri, 05 Sep 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रंगोई नाले के किनारे मिट्टी के बैग भरकर तैयार करते मनरेगा मजदूर
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र से होकर गुजर रही घग्गर नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर 15000 क्यूसेक तक पहुंच गया। वीरवार को 14700 क्यूसेक दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रंगोई और घग्गर नदी पर बनाए गए रिंग बांधों को मजबूत करने का कार्य जारी है। गांव, कासिमपुर, तलवाड़ा, कुदनी, साधनवास, चुहड़पुर, म्योंद खुर्द, दीवाना, शकरपुरा, रत्ताथेह, करंडी, पूर्णमाजरा, धारसूल और हिम्मतपुरा सहित आसपास के कई गांवों में रिंग बांध मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर बांधों को मजबूती देने में जुटे हुए हैं।

-

अधिकारी कर रहे निरीक्षण

टोहाना उपमंडल अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में जायजा ले रहे हैं। गांवों का दौरा करने के उपरांत टोहाना उपमंडल के अधिकारी आकाश शर्मा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां पानी का दबाव अधिक है, वहां अतिरिक्त मजदूर तैनात किए जाएं।
विज्ञापन


-



सिंचाई विभाग के अधिकारी एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया की नदी के जलस्तर के लोकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कमजोर तटबंधों को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।

रंगोई नाले के किनारे मिट्टी के बैग भरकर तैयार करते मनरेगा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें