फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल हाईवे से गांव कन्हड़ी तक की सड़क का चौड़ीकरण का काम शुरू

Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नेशनल हाइवे से गांव कंहड़ी की सड़क के चौड़िकरण का काम जारी। संवाद
विज्ञापन
समैन। नेशनल हाईवे 148बी से गांव कन्हड़ी की तरफ जाने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम प्रगति पर है। सड़क को 12 से बढ़ाकर 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण पर 43 लाख 78 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


फिलहाल सड़क पर पत्थर डालकर उस पर मिट्टी डाल दी गई है। मौसम साफ होने के बाद इस पर बिटुमिन की परत बिछाई जाएगी। ग्रामीण सतपाल सिंह, काला राम, कर्मबीर सिंह ने कहा कि पहले यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई थी। इस सड़क से कन्हड़ी के ग्रामीण टोहाना, हिसार व आसपास के साथ लगते गांवों लोग गुजरते हैं। फिलहाल सड़क के नए बनने का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। लोक निर्माण विभाग टोहाना के जेई अंकुश ने बताया कि सड़क बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें