फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली की लाइनों के शिफ्ट करने का काम जारी, छतों से गुजर रहे तार से मिलेगी राहत

Fri, 05 Dec 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर लाइन ​शिफ्टिंग का काम करते निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : अंशु की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहरी उपमंडल ने खतरनाक साबित हो रही बिजली लाइनें हटाने व शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। शहरी उपमंडल से 51 लाइनें शिफ्ट होनी हैं। इनमें से तीन का काम पूरा कर लिया गया है और बाकी का जारी है। इन लाइनों को शिफ्ट करने में 48 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

लाइन शिफ्ट होने के बाद घर के ऊपर से गुजर रही लाइनों से राहत मिलेगी। शहर की कई कॉलोनियों ऐसी हैं जो बिजली की लाइनें बिछाने के बाद विकसित हुई हैं। इन लाइनों के नीचे बढ़ती आबादी के साथ ही भवनों का निर्माण हो गया है। इनको शिफ्ट करने की मांग को लेकर अग्रवाल कॉलाेनी, हांसपुर रोड, बैनीवाल कॉलोनी और आदर्श नगर आदि की कॉलोनी के आदि के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे, जिसके बाद बिजली निगम ने टेंडर लगाकर काम शुरू करवाया है।
-
हादसों का खतरा होगा कम
बिजली निगम की ओर से 11 हजार वोल्टेज की लाइनें हटाकर उनके स्थान पर रबड़ की केबल लगाई जा रही है। इससे पेड़ों की टहनियों के छूने से होने वाली स्पार्किंग से बचाव होगा और पेड़ों की बार-बार छंटाई नहीं करनी पड़ेगी। बैनीवाल कॉलोनी निवासी हरदीप, राकेश और विनोद का कहना है कि लाइनों के शिफ्ट होने से हादसे की आशंका न के बराबर रहेगी। साथ ही उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन


इन लाइनों को किया जाना है शिफ्ट
इन उपकेंद्रों की लाइनों का होगा काम

फतेहाबाद उपकेंद्र 11 केवीए-51 लाइन

रतिया क्षेत्र उपकेंद्र 11 केवीए-55 लाइन

भट्टू क्षेत्र उपकेंद्र 11 केवीए- 11 लाइन

बड़ोपल क्षेत्र उपकेंद्र 11 केवीए- 50 लाइन
:: खतरनाक साबित हो रही लाइनों को शिफ्ट करने का काम जारी है। नई बिजली की तार पर रबड़ की परत चढ़ी हुई है। इससे बिजली की लाइनों से हादसों का खतरा खत्म हो जाएगा। इस काम को दिसंबर माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें