फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिलान्यास होने के 8 माह बाद भी नही शुरू हुआ काम

Sun, 03 Nov 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म बिल्डिंग के सामने बिना इंटरलॉक के कच्चा पड़ा प्लेटफार्म। 
विज्ञापन
भट्टू कलां। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भट्टूकलां रेलवे स्टेशन का शिलान्यास होने के बावजूद आठ माह बाद भी काम की शुरूआत नहीं की गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को यहां भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर इंटरलॉक ईंटें न लगने से यहां पूरे दिन यात्रियों को धूल मिट्टी में बैठना पड़ता है। स्टेशन पर बने शौचालयों का बुरा हाल रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा भट्टू स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग हाल की सुविधा भी नहीं है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 554 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों की परियोजना का शिलान्यास किया था। जिसमें भट्टूकलां रेलवे स्टेशन का भी शिलान्यास किया गया। भट्टू में आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया था।
भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाने मंजूर किए गए है। इस पुनर्विकास के तहत, स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार करना, पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान विकसित करना, हरित पट्टी का निर्माण, वेटिंग हॉल, स्टेशन के मुख्य भाग का सुधार, रिटायरिंग रूम, टायलेट ब्लॉक का सुधार, यात्री सूचना प्रणाली और फर्नीचर में सुधार, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड्स, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले यूनिट, टीवी तथा बड़े स्पीकर लगाने के काम भी इस योजना के तहत पूरे किए जाने हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद से लोग पहुंचते हैं भट्टूकलां

फतेहाबाद में रेल सुविधा न होने कारण लोगों को दिल्ली या फिर बठिंडा, गंगानगर, गुरुग्राम जाने के लिए भट्टूकलां पहुंचना पड़ता है। फतेहाबाद से रोजाना काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं और फिर अपना रेल में सफर शुरू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें