फतेहाबाद। शहर के अग्रवाल कॉलोनी में वीरवार रात को घर में घुसकर की गई फायरिंग मामले में आरोपी दंपती की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए फतेहाबाद और शहर पुलिस टीम शामिल है। टीमों ने दंपती के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस को शक है कि वारदात के बाद दोनों राज्य से बाहर फरार हो गए हैं।
बता दें कि शहर पुलिस ने शुक्रवार को अग्रवाल कॉलोनी निवासी उदय कुमार की शिकायत पर आरोपी अंजली कॉलोनी निवासी रूपम और उसके पति पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों गाड़ी में घर पर आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उसकी बहन चंदा देवी के हाथ में लगी थी और दूसरी गोली पिता दिनकर के कान पर लगी थी।
पिता दिनकर के साथ दुकान पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि मामले में दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
02जेएनडी25 : सुबह के समय आसमान में छाए स्मॉक के कारण फैली धुंध जैसी चादर। संवाद
02जेएनडी25 : सुबह के समय आसमान में छाए स्मॉक के कारण फैली धुंध जैसी चादर। संवाद
02जेएनडी25 : सुबह के समय आसमान में छाए स्मॉक के कारण फैली धुंध जैसी चादर। संवाद