फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, 1-1 रजत व कांस्य पदक जीते

Tue, 12 May 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुएस्कूल प्रबंधन स्त्रोत स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया स्थित गुरु नानक अकादमी में आयोजित जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अंडर-11 लड़कों की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में कार्तिक, अभिमान, आरव, सूर्यांश, तरुण, आदिश, नक्ष, प्रभजोत, विनय, दीपांशु और पारस शामिल रहे। वहीं अंडर-11 लड़कियों की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस टीम में अंकिता, रुचिका, दिव्या, जीविका, चंचल, रबनीत, रमनजोत, पायल और मेघा शामिल रहीं।

अंडर-14 लड़कियों की टीम ने रजत पदक जीता। टीम में रीत कौर, सिमरन, प्रयास, ईशा, मनरीत, लवरीत, हिमांशी, खुशी और नम्रता शामिल रहीं। वहीं अंडर-14 लड़कों की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम में रिहान खान, यश ढाका, विश्वास, पराक्रम, हरमन, लक्षित, हरदीप, दलजीत और हरमन शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेकर और पदक जीतने के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच तेजपाल के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या डॉ. भावना वशिष्ठ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं स्कूल निदेशक एमआर राहर ने कहा कि ये पदक खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें