फतेहाबाद। बाजार में एक मेडिकल स्टोर संचालक की महिला ने थप्पड़ और चप्पल से पिटाई कर दी। महिला ने दुकान संचालक को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला का आरोप है कि उसने बेटी को मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने भेजा था। मेडिकल संचालक ने उसकी बेटी से गलत हरकत की है। बेटी ने घर आकर यह बात उनको बताई। यह भी आरोप है कि जब मेडिकल स्टोर संचालक से इस बारे में पूछा गया तो माफी मांगने के बजाय उनके साथ ही अभद्रता की। इससे महिला का गुस्सा भड़क गया।
वहीं शहर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सुरेंद्रा का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस को बुलाने के लिए कहता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी।