फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला ने टॉर्च मारकर रोका, नकाबपोश युवकों ने स्कूटी सवार हलवाई से की लूट

Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर शनिवार रात एक हलवाई से महिला और दो नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने टॉर्च मारकर स्कूटी सवार हलवाई को रोका और इसी दौरान झाड़ियों से निकले दो युवकों ने चाकू दिखाकर उससे 15 हजार रुपये और क्रेडिट कार्ड छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

संन्यास आश्रम रोड निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेशनल हाईवे से सिरसा रोड की तरफ जा रहे थे। रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर जब वह हांसपुर पुल से कुछ आगे पहुंचे तो एक महिला ने उनकी स्कूटी पर टॉर्च मारी। टॉर्च की रोशनी पड़ने पर उसने स्कूटी रोक दी।
अमित के अनुसार जब उन्होंने महिला को रास्ते से हटने के लिए कहा तो इसी दौरान झाड़ियों में छिपे दो नकाबपोश युवक बाहर आ गए और चाकू दिखाकर उन्हें डराया। इसके बाद तीनों ने उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये तथा क्रेडिट कार्ड छीन लिया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए। अमित कुमार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि रात की वारदात बताई जा रही है। रात को ही सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी। सुबह भी कोई सूचना नहीं मिली है। दोपहर को पुलिस के पास मीडिया के माध्यम से सूचना आई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें