फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला पुलिसकर्मी से ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर ठगे 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला पुलिसकर्मी के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। मामले में महिला पुलिसकर्मी ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बोस्ती निवासी पूनम ने बताया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। 23 मार्च 2024 को शादी की खरीददारी करने के लिए टोहाना के बाजार में गई हुई थी। इस दौरान मोबाइल पर फोन आया कि इस नंबर पेमेंट करनी है और भाई साहब से बात हुई है। आरोप है कि इस दौरान फोन करने वाले ने कहा कि 10 हजार रुपये भेजे हैं। जब चेक किया तो मैसेज आया हुआ था। इसके बाद पांच हजार और फिर 50 हजार रुपये का मैसेज छोड़ा गया। इसके बाद फोन आया कि गलती से पांच हजार की जगह 50 हजार रुपये भेज दिए हैं। मोबाइल पर देखा तो 50 हजार रुपये का मैसेज आया था। इसके बाद आरोपी ने कहा कि 45 हजार रुपये वापस कर दें। इसके बाद उसने पहले 10 हजार और फिर 35 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। आरोप है कि 35 हजार रुपये का मैसेज फिर मेरे फोन पर छोड़ दिया और बोला कि 35 हजार रुपये वापस आ गए हैं और वापस कर दो तो मैने मैसेज देखकर 35 हजार रुपये गुगल पे कर दिए। इसके बाद ठगी होने का अहसास हुआ और पति को फोन किया और पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें