फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साढ़े चार साल की बच्ची के साथ महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपनी चार साल की बच्ची के साथ घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिसकी ससुरालजनों ने विभिन्न रिश्तेदारियों एवं आसपास के इलाके में काफी तलाश की, मगर महिला व बच्ची का कहीं भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लापता महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में गोरखपुर निवासी युवक ने बताया कि उसकी 31 वर्षीय पत्नी 24 मई की दोपहर को घर से अपनी करीब साढ़े चार वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। विवाहिता व बच्ची के अचानक घर से लापता होने पर ससुरालजनों ने रोहतक व हिसार तथा अन्य कई रिश्तेदारियों में संपर्क किया मगर कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद पति ने पुलिस में शिकायत देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें