फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिहार की थी चाैबारे में मृत मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड पर मंगलवार को चौबारे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई महिला की पहचान हो गई है। महिला की शिनाख्त बिहार के सुल्तानपुर निवासी सरिता के तौर पर हुई है। उसकी पहचान उसके पिता जागेश्वर ने की है। जागेश्वर शुक्रवार को रतिया शहर पुलिस थाना पहुंचे और अपनी बेटी की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में सुल्तानपुर निवासी जागेश्वर ने बताया कि उसकी बेटी सरिता की शादी हो चुकी है। मगर वह अपने पति को छोड़कर अपने दोस्त मनोज के साथ रतिया आ गई थी। बाद में मानसिक परेशानी के चलते उसने फंदा लगा ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयानों पर इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मगर चिकित्सकों की हड़ताल के चलते महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शहर थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को टोहाना रोड पर महिला मृत मिली थी, जिसकी पहचान न होने के चलते मोर्चरी हाउस में शव रखा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें