टोहाना। शहर के रतिया रोड पर एक बुजुर्ग महिला को सोने के जेवर बदलकर नया जेवर व नकदी देने का लालच देकर एक महिला सहित तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर ली। जानकारी अनुसार चंदडकलां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ओमपति किसी काम के लिए टोहाना में आई थी। जब वो रतिया रोड पर पहुंची तो एक महिला व दो बुजुर्ग उसके पास आए तथा बातों में लगा दिया। आरोपियों ने उसे लालच दिया उसके गहने लेकर नए गहने व नकदी देने की बात कही। बुजुर्ग महिला उनकी बातों में आ गई, आरोपियों ने उसे सोने की अंगूठी, बालियां, ताबीज व एक नोटों की गड्डी दिखाई, जिसमें ऊपर व नीचे दो 500-500 के नोट लगे थे और बीच में गत्ता डाला हुआ था। कुछ समय बाद बुजुर्ग को इस ठगी के बारे में पता चला तो वह बेहोश हो गई आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला ने बताया कि आरोपी उससे 600 रुपये नकदी, कान से सोने की बालियां, सोने की अंगूठी व ताबीज ले गए हैं। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह बताया कि केस दर्ज की मामले की जांच की जा रही है। संवाद