फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोर्ट कर्मचारी पर कुत्ते से हमला करवाने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। अदालत के आदेश की अवहेलना और कोर्ट कर्मचारी पर पालतू कुत्ते से हमला करवाने के मामले में भूना पुलिस ने महिला सह आरोपी संतोष देवी निवासी गांव नाढोड़ी को वीरवार गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि यह मामला राजेंद्र बनाम भगत सिंह से संबंधित है, जिसमें अदालत द्वारा कई बार कंडीशनल वारंट जारी किए गए थे। इसके बावजूद आरोपी पक्ष बार-बार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करता रहा। पुलिस के अनुसार, 30 जून से 2 जुलाई के बीच जब कोर्ट कर्मचारी आरोपी भगत सिंह के घर वारंट तामील कराने गया तो उसकी पत्नी संतोष देवी ने जानबूझकर पालतू कुत्ते को छोड़कर कर्मचारी पर हमला करवा दिया। हमले में कोर्ट कर्मचारी घायल हो गया था। इस घटना के बाद थाना भूना में 15 जुलाई 2025 को मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें