टोहाना।थाना शहर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर पाला राम (शिवा गली निवासी) को मंगलवार गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना शहर प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गुप्ता कॉलोनी निवासी बंटी को पकड़ा। तलाशी में उसकी जेब से 13.65 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच अधिकारी ने गहन पड़ताल कर हेरोइन की आपूर्ति करने वाले मुख्य आरोपी पाला राम की पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया। संवाद