फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: श्राद्ध पक्ष शुरू होने से बाजारों में खरीदारी कम, नवरात्र पर दुकानदारी बढ़ने की आस

Tue, 09 Sep 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में दुकान पर खरीदारी करते हुए लोग संवाद
विज्ञापन
रतिया। श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी में सुस्ती देखी जा रही है। लोग धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में व्यस्त हैं, जिस कारण व्यापार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध के दौरान सामान्यत: लोग नए सामान की खरीदारी से परहेज करते हैं। इससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है। हालांकि, व्यापारी श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद नवरात्र पर्व पर बाजारों में रौनक होने को लेकर आशान्वित हैं।
नवरात्र में देवी पूजन और विशेष धार्मिक आयोजनों के चलते बाजारों में काफी रौनक होती है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने अभी से त्योहारी सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि वे इस बार नया स्टॉक मंगा रहे हैं और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट व ऑफर्स भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी, जिससे बाजार में तेजी आने की पूरी संभावना है।
-

क्षेत्र के आसपास बाढ़ की आशंका के चलते पहले ही व्यापार कम हो चुका है अब श्राद्ध पक्ष शुरू होने से पूरी तरह मंदी आ गई है। बाजार में अब पहले नवरात्र के साथ ही विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में तेजी आने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद विशेष छूट और ऑफर्स शुरू होने के चलते भी कारोबार बढ़ने की संभावना बनेगी।
सोनू ग्रोवर, संचालक, गुरुजी इलेक्ट्रॉनिक्स।
-

श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग नए सामान खरीदने से परहेज करते हैं। अब तो नवरात्र शुरू होने के साथ खरीदारी में बढ़ोतरी की संभावना है। क्योंकि नवरात्र में सामान खरीदना लोग काफी काफी शुभ मानते हैं। ऐसे में नवरात्र शुरू होने से ही ग्राहकों को सामान खरीदने के लिए आकर्षित करने के लिए दुकान की विशेष रूप से सजावट करवा रहे हैं।
- सुरेश मुंजाल, संचालक, हरियाणा रेडियो इलेक्ट्रिक शोरूम।
-

बाजार में मंदी के दौर में श्राद्ध पक्ष शुरू होने से कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। हर वर्ष नवरात्र के बाद ही कारोबार में तेजी आती है। इस बार 22 सितंबर से नवरात्र शुरू होंगे, ऐसे में इसके बाद व्यापार को गति मिलेगी। उम्मीद है कि दिवाली तक बाजारों में पूरी तरह रौनक लौट आएगी। वैसे भी पहले नवरात्र के साथ ही जीएसटी भी कम होगी।
-विक्की सिंगला, संचालक, अरिहंत ट्रेंडिंग कंपनी।
-
श्राद्ध के बाद नवरात्र में कंजक पूजन होने के चलते बाजारों में काफी रौनक होती है। नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत बाजार को नई गति देगी और कारोबार में सुधार आएगा। फिलहाल अभी नए सामान की खरीदारी नहीं हो रही है। क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के चलते भी बाजारों में रौनक कम है और खरीदारी भी नहीं हो रही।
विज्ञापन

-राहुल जसूजा, संचालक रमेश जनरल स्टोर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें