फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही थी पत्नी, लगा दी आग

Wed, 24 Sep 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मारने और उसे हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की थी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


सोमवार देर शात पति ने पत्नी को नशीली दवा दी और उसे सुला दिया, रात दो बजे उसके बेड में आग लगा दी। जब महिला आग से झुलसी तो उसे होश आया और वह चिल्लाते हुए वहां से भागी।

आग और शोर सुन मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे  दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच झुलसी महिला को अस्पताल भेजा और मायके वालों को सूचना दी। अस्पताल में पुलिस ने युवती के ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोनिका गोयल के सामने बयान कराए हैं जिसमें उसने पति पर दहेज मांगने के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज करा रही निशा पत्नी पंकज उर्फ सोनू ने बताया कि सोमवार रात को उसका पति दहेज की मांग को लेकर पहले तो उसके साथ मारपीट करता रहा। फिर उसने नशीला पदार्थ दे दिया।

जब वह सो गई तो उसने बेड को आग लगा दी। जब बेड पर आग ज्यादा फैली और उसके कपड़ों में आग लगी तो उसे होश आया और वह नीचे की ओर भाग आई और मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसी विवाहिता को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और लड़की के मायके गंगानगर में इसकी सूचना दी।

घर में रहना है तो पैसे लाओ
गंगानगर में होटल व्यवसायी विवाहिता के पिता सुभाष अरोड़ा ने बताया कि निशा की शादी इसी साल आठ महीने पहले हुई थी। जिसके एक महीने बाद से ही पंकज की चार बहनें, बहनोई और सास, निशा को दहेज के लिए तंग करने लगे। जिसके बाद पंचायत भी हुई थी।

पंचायत में फैसले के बाद निशा वापिस ससुराल में आ गई थी और अपनी सास से अलग दोनों पति-पत्नी अग्रवाल कॉलोनी में बाल भारती स्कूल वाली गली में किराए के मकान में रह रहे थे।

लेकिन वहां पर भी उनके दामाद पंकज के निशा के ऊपर अत्याचार कम नहीं हुए और निशा को मायके से पैसे लाने के लिए तंग करने लगा तथा उसने घर में दूध, सब्जी और केबल तक बंद कर दी।

सोमवार रात को निशा को नशीली दवाई खिलाकर सुला दिया और फिर बेड को आग लगा दी। उन्हें घटना की सूचना मकान मालिक ने फोन पर दी। जिसके बाद वह तुरंत गंगानगर से फतेहाबाद आ गए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
बस स्टैंड चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि झुलसी युवती ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे दिए हैं। बयानों के आधार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें