फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के मुख्य मार्गाें से गायब हुईं सफेद पट्टियां, हादसों की आशंका

Sun, 03 Nov 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले कुछ दिनों से जिले में फसल अवशेष जलाएं जा रहे हैं। जिसके कारण सुबह और शाम के समय धुंध छानी शुरू हो गई है। इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता काफी कम हो रही है। जिले के प्रमुख मार्गों व सड़कों पर सफेद पट्टियां गायब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों पर पट्टियां लगाने का कार्य लगातार किए जाने का दावा कर रहा है, लेकिन शहर के अंदर और शहर को गांवों से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर पट्टियां लगाने का कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। कई मार्ग व सड़कें ऐसी हैं। जिन पर बने गड्ढों की मरम्मत तक नहीं की गई है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
शहर में बीघड़ रोड, रतिया रोड, सिरसा-हिसार जीटी रोड, भट्टू रोड, माजरा रोड, मिनी बाईपास रोड सहित कई ऐसी सड़कें हैं। जिन पर सफेद पट्टियां गायब हो चुकी हैं। जिनको दोबारा लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा फतेहाबाद से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर सफेद पट्टियां तो लगी हैं, लेकिन वे इतनी धुंधली हो चुकी हैं कि रात में दिखाई नहीं देती। सफेद पट्टियों के अलावा सड़कों पर लगाए जाने वाले सांकेतिक चिह्न टूट चुके हैं। ऐसे में बड़े वाहन चालकों को भारी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

-
वृक्षों की लटकती टहनियों से हादसों का खतरा
हिसार-सिरसा रोड, भूना रोड, भट्टू रोड पर वृक्षों की टहनियों की छंटाई का काम नहीं होने के कारण यह नीचे लटक रही है। जिससे बड़े वाहन बस और ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर चालक दयाराम, हंसराज, राजेंद्र, महेंद्र और करण सिंह आदि ने बताया कि रात के समय में पेड़ों की लटकती टहनियां दिखाई नहीं देती। जिससे कई बार टहनियों से वाहन ऊपर से क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में प्रशासन को सर्दी का मौसम आने से पहले ही वृक्षों की छंटाई करनी चाहिए।

:: जिले के मुख्य मार्गों पर सर्दी आने से पहले सफेद पट्टियां लगा दी जाएगी। जिसके लिए जल्द से जल्द अनुमानित बजट की रिपोर्ट तैयार करवाकर टेंडर लगाया जाएगा। ताकि वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-केसी कंबोज, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें